Home पूर्णिया Tejashwi Yadav ने सब्दलपुर पंचायत में महिलाओं से किया संवाद

Tejashwi Yadav ने सब्दलपुर पंचायत में महिलाओं से किया संवाद

16 second read
Comments Off on Tejashwi Yadav ने सब्दलपुर पंचायत में महिलाओं से किया संवाद
0
7

कसबा (Purnia):
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav रविवार को कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव पहुंचे। उन्होंने सब्दलपुर बजरंगबली स्थान परिसर में आयोजित महिला जनसंवाद कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं से संवाद किया और महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में किसी भी परिवार को भूखे नहीं सोने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी 17 महीने की सरकार में उन्होंने युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होने पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने महिलाओं से उनके मुद्दों, समस्याओं और सुझावों को भी सुना और भरोसा दिलाया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सुरक्षा को लेकर विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

मौजूद रहे कई वरिष्ठ नेता
इस मौके पर राज्यसभा सांसद Sanjay Yadav, विधायक Mohd Afaque Alam, Syed Ruknuddin (बायसी विधायक), झारखंड सरकार के मंत्री Sanjay Yadav, पूर्व विधायक Dilip Yadav, राजद जिलाध्यक्ष Mithlesh Das, युवा राजद जिलाध्यक्ष Naveen Yadav, विधायक Kari Souheb, जिला प्रधान महासचिव Abhay Sinha (बंटी सिन्हा), वार्ड सदस्य Sanjay Yadav समेत कई स्थानीय नेता उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में मंच पर पीएम मोदी और पप्पू यादव के बीच गुफ़्तुगू, दोनों जमकर ठहाका लगाते दिखे

Narendra Modi सोमवार को Purnia पहुंचे, जहां उन्होंने नव-निर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घा…