Home पूर्णिया कृषि क्षेत्र में महिला किसानों का है विशेष योगदान प्राचार्य

कृषि क्षेत्र में महिला किसानों का है विशेष योगदान प्राचार्य

0 second read
Comments Off on कृषि क्षेत्र में महिला किसानों का है विशेष योगदान प्राचार्य
0
326

कृषि क्षेत्र में महिला किसानों का है विशेष योगदान प्राचार्य

मंगलवार 15 अक्तूबर को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के मौके पर भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पारस नाथ ने किया। ये कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पारस नाथ और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बायसी के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स ने दीप जला कर किया। इस कार्यक्रम में दोगच्छी के महिला किसान नूतन देवी को शाल और आम का पौधा सम्मानित किया। उनके अलावा कई महिला किसानों को आम का पौधा देकर उनका सम्मान किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन प्राचार्य ने कहा कि भारतीय कृषि में महिलाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। आज कृषि में नई तकनीक के साथ साथ पशुधन एवं अन्य कृषि विधाओं को अपनाकर महिला कृषक स्वावलंबी होने के साथ साथ अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ करने का कार्य कर रही हैं। बायसी के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार वत्स ने महिला कृषकों के लिए विशेष कार्यक्रम के आयोजन के लिए कॉलेज परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर सुमन कल्याणी सहायक प्राध्यापक (पौधा प्रजनन एवं अनुवंशिकी) ने महिला की कृषि मे भागीदारी पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाएं नई तकनीक अपनाकर बेहतर उत्पादन ले सकती हैं। इससे उनकी आमदनी भी बढेगी। इस मौके पर अनुपम कुमारी सहायक प्राध्यापक (पौधा रोग) एवं डॉ. रुबी साहा, सहायक प्राध्यापक (मृदा विज्ञान) आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य वैज्ञानिक डॉ. जे. एन. श्रीवास्तव, डॉ. पंकज कुमार यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पवन कुमार वास्तव, डॉ. सूरज प्रकाश, डॉ. माचा उदय कुमार, कर्मचारियो में डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्रा, नवीन लकड़ा और महिला किसानों में नूतन देवी, रेणु देवी, किरण देवी, चमैली देवी, बीबी सलोजन, शोभा देवी के अलावा कई अन्य छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…