Home सहरसा सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव

सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव

0 second read
Comments Off on सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव
0
67

सहरसा : पुराना वार्ड सात में नाला अधिक पर सफाई का अभाव

नगर निगम के पुराने वार्ड 7 में नाला ही नाला है पर सफाई का घोर अभाव है। नाला की सफाई नहीं होने से जलजनिकासी की समस्या आम रहती है।

इस बार पुराने वार्ड 7 अब नया वार्ड संख्या 38 बन गया है। इस पुराने वार्ड में इस बार वार्ड एक्कीस के कुछ आबादी को जोड़कर नया वार्ड बनाया गया है। जिससे महावीर चौक, धर्मशाला रोड आदि भी अब नये वार्ड में आ गये है। आबादी के बढ़ने से अब इस वार्ड की जनसंख्या 4381 हो गई है। पुराना वार्ड सात अब नया वार्ड अड़तीस अभी सामान्य वर्ग में आरक्षित है। इस बार के आरक्षण पर लोगोंे की नजर टिकी है। पिछली बार पांच प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ा। इस वार्ड में नाला, सड़क, साफ सफाई, नलजल सहित कई समस्या अभी भी है।

खासकर इस वार्ड में दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े नाला है। नाला की नियमित सफाई नहीं होने से नाला जाम रहती है। जिससे लोगों को खासे परेशानी होती है।

मुख्य मार्ग पर जमा रहता कचरा : मोहल्ले में साफ सफाई की कमी है। मुख्य मार्ग पर कचरा जमा रहता है। नियमित उठाव नहीं होने पर लोगों को परेशानी होती है। खासकर डा कलाम गली के मुख्य गेट पर कचरा जमा स्थल बना दिया गया है।

कचरा उठाव नहीं होने से पूरा कचरा फैल जाता है। जिससे लोगों को गली के अंदर आने जाने में भी खासे दिक्कतें होती है। अन्य जगहों पर सही से सफाई नहीं होने से कूड़ा कचरा लगा रहता है। हालांकि वार्ड पार्षद के द्वारा सफाई की व्यवस्था कराई जाती है। लेकिन सफाई कर्मी के कमी के कारण अधिकतर जगहों पर सफाई नहीं के बराबर होती है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…