Home सहरसा भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

4 second read
Comments Off on भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां
0
38
file 2024 09 01T15 02 03 300x428 1

भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षितः उमाशंकर खां

स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच गौ विज्ञान आधारित परीक्षा का होगा आयोजन सहरसा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा विभाग द्वारा भारतीय देसी गायों की रक्षा को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच गौ विज्ञान आधारित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर रविवार को पंचवटी स्थित संघ कार्यालय में कोसी विभाग की बैठक आयोजित की गयी. गौ सेवा उत्तर बिहार विभाग के सह प्रांत प्रमुख उमाशंकर खां ने बताया कि बैठक में सहरसा के विजय कुमार, सुपौल चंदेश्वरी कुमार व मधेपुरा शंभु कुमार गौ सेवा प्रमुख शामिल हुए. उन्होंने बताया कि भारतीय देसी गाय की सिर्फ आध्यात्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व अत्यधिक है.

 

 

भारत भूमि पर जीवन तभी सुरक्षित रहेगा जब तक देसी गाय सुरक्षित है. ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देसी गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए गौ आधारित खेती व गौ आधारित औषधि निर्माण के लिए पूरे देश में भाव जागृत कार्य कर सनातन रक्षा का कवच तैयार करना है. इसके लिए प्रथम चरण में वर्ग छह से आठ तक व द्वितीय चरण मे नौ से 11 तक के छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से छात्रों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा. वहीं 30 सितंबर से पुस्तक का वितरण अध्ययन के लिए दिया जायेगा. जबकि 25 से 30 अक्तूबर के बीच परीक्षा आयोजित होगी.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…