Home सहरसा जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी

जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी

0 second read
Comments Off on जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी
0
52
file 2024 07 28T16 40 49 300x160 1

जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर रविवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में एक भाई जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में सहरसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. जख्मी व्यक्ति कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी फूलो सिंह है. गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी. घटना के संबंध में पीड़ित ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसके जमीन पर बांस का बगीचा लगा हुआ था. इसी दौरान उक्त व्यक्ति का हिस्सेदार भाई, भतीजा बांस काट रहा था. जिस पर उसने बांस काटने से मना किया तो इतने में ही सभी लोग आग बबूला हो गये और उसके ऊपर गोली चला दी. गोली उसके पैर में लगी. जिससे वह जख्मी हो गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. जख्मी व्यक्ति ने इलाज के दौरान तीन लोग सिंटू सिंह, पिंटू सिंह और रामचंद्र सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कनरिया थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने बताया कि दो भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर गोली चली है. गोली एक व्यक्ति को लगी है. जो अभी इलाजरत है. एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था. उन्होंने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…