Home सहरसा सुरक्षा बलों की मौजूदगी में की फायरिंग

सुरक्षा बलों की मौजूदगी में की फायरिंग

2 second read
Comments Off on सुरक्षा बलों की मौजूदगी में की फायरिंग
0
163

शुक्रवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से एकबार फिर पटोरी बाजार थर्रा उठा। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों द्वारा दिवंगत पूर्व प्रमुख बिनोद चौरसिया के घर पर पुलिस की मौजूदगी में गोलियां बरसायी।

वही बिनोद हत्याकांड के गवाहों सहित पूर्व मुखिया के घर पर भी जाकर गोलीबारी कर दहशत फैलायी गई। हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नही हुआ। लेकिन बिनोद के परिजन सहित उसके समर्थक काफी भयभीत हैं। बिहरा पुलिस ने अलग अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है। बिनोद के पिता लक्ष्मी भगत ने बताया कि रात के करीब 11 बजे नीतीश शर्मा, संजीव सिंह, मनोज शर्मा ने अन्य बदमाशों के साथ उनके घर पर कई राउंड फायरिंग किया।

सभी बदमाश बिनोद हत्याकांड मामले में समझौता नही करने पर उनके अन्य दो पुत्रों को भी गोली मार हत्या करने की धमकी दे रहे थे। लक्ष्मी भगत ने बताया कि यहां गोली चलाने के बाद बदमाशों ने बिनोद हत्याकांड के गवाह जितेंद्र महतो और अरुण राम के घर पर भी जाकर फायरिंग कर दहशत फैलाया।

जब तक निकलते होमगार्ड भाग चुके थे बदमाश: पूर्व प्रमुख की हत्या के बाद एसपी द्वारा उसके घर पर परिजनों की सुरक्षा के लिए तैनात 4 होमगार्डों में शामिल रामनारायण सहनी ने बताया कि वे लोग कैम्पस के अंदर थे। फायरिंग की आवाज सुन जब तक वे लोग बाहर निकले तब तक बदमाश भाग चुके थे। इस घटना की सूचना थाना को देने पर 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची। बिहरा थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार मिश्रा ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए आवेदन पर कारवाई की जा रही

SOURCE – HINDUSTAN

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…