सहरसा:
सदर थाना पुलिस ने चोरी कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फकीर टोला निवासी मो. चांद (पिता मो. रहुफ) और मो. फिज़ल (पिता मो. फ़िरोज़) को पकड़ लिया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को कबूल किया और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामदगी में शामिल हैं:
-
1 जोड़ी सोने का झूमका
-
1 सोने की अंगूठी
-
1 जोड़ी छोटा टॉप
-
3 चांदी के सिक्के
-
₹15,300 नगद
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।



