
सहरसा में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति गिरफ्तार
दहेज लोभियों ने दहेज के लिए करीब दो वर्ष पूर्व ब्याही गयी महिला को बुरी तरह पिटाई कर जख्मी कर दिया। महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर के तिवारी टोला निवासी शंभूकांत झा की पुत्री नैना कुमारी की शादी पांच मार्च 2017 को बनगांव निवासी शंभूनाथ खां के पुत्र राकेश कुमार नीरज के साथ हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि दिसंबर 2017 में द्विरागमन के बाद से ही उसे दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार नगदी सहित करीब 25 लाख रुपये दहेज दिए थे। उन्होने बताया कि तीन जनवरी को बनगांव के सरपंच के द्वारा सूचना मिलने पर वह लड़की के ससुराल पहुंचकर उसे वहां से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर, पिता के आवेदन पर डीआईजी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद रविवार को बनगांव पुलिस ने महिला के पति राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ससुर व सास को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बनगांव पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया।
Source-HINDUSTAN