Home सहरसा Saharsa:- अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय

Saharsa:- अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय

2 second read
Comments Off on Saharsa:- अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय
0
39

अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन में सानिया तृतीय

सहरसा, नगर संवाददाता। डीबी रोड स्थित मछली बाजार निवासी व्यवसायी मो लासानी एवं अजीमुन निशा की नवासी सानिया ने अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में बिहार में तीसरा स्थान लाया है । भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्किल स्तर पर चुनी जाने वाली यह एकमात्र प्रतियोगी है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा भेजे गए चयन पत्र के अनुसार प्रतियोगिता में सानिया द्वारा जलवायु परिवर्तन पर लिखी गयी प्रविष्टि का चयन कर लिया गया है। आगामी 10 अक्टूबर को पटना जीपीओ कैम्पस स्थित मेघदूत भवन के प्रथम तल पर एक भव्य समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बिहार से तीन ही छात्रों का चयन हुआ है। जिसमे उत्तर बिहार से सानिया अकेली है।मुम्बई में सानिया की मां तरन्नुम परवीन की मौत हो जाने के बाद से ही वह सहरसा में अपने नाना-नानी और मामा लुकमान अली के साथ रहती है। वह संत जेवियर्स स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता पर घर मे खुशी का माहौल है। मामा लुकमान अली ने बताया कि सानिया बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है। स्कूली पढ़ाई-लिखाई के अलावे सानिया की दिलचस्पी नैतिक, व्याहारिक एवं कलात्मक शिक्षा में भी रही है। पत्र लेखन प्रतियोगिता में बिहार स्तर पर सफल होने पर सानिया के विद्यालय संत जेवियर्स स्कूल के निदेशक पी पी अल्बर्ट ने कहा कि सानिया प्रारंभ से ही काफी मेहनती, शांत, सुशील और अनुशासित छात्रा रही है। पत्र लेखन प्रतियोगिता में चयन होने से कोसी क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…