Home सहरसा प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई थी कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ व गोलीबारी

प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई थी कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ व गोलीबारी

2 second read
Comments Off on प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई थी कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ व गोलीबारी
0
52
seemanchal

प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई थी कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ व गोलीबारी

प्रेम-प्रसंग के विवाद में हुई थी कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ व गोलीबारी

गदारी का मामला निकला झूठा, बदमाश गिरफ्तार सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज स्थित ध्यानम क्लासेज कोचिंग सेंटर पर 27 जुलाई को बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ व गोलीबारी मामले का एक आरोपी कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया निवासी नंदकिशोर यादव को चिड़ैया थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी की जानकारी साझा करते बताया कि चिड़ैया थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार किया है. नंदकिशोर यादव पर कोचिंग संस्थान पर तोड़फोड़ व गोलीबारी का आरोप है. उन्होंने बताया कि ध्यानम क्लासेज कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर द्वारा रंगदारी को लेकर गोलीबारी व मारपीट का केस दर्ज कराया गया था.

 

केस अनुसंधान के क्रम में पूरी तरह झूठा निकला है. उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में हुए विवाद को लेकर कुछ युवकों के द्वारा तोड़फोड़ व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. रंगदारी का मामला पूरी तरह से निराधार व झूठा साबित हुआ है.

मामले में चिड़ैया पुलिस ने इसी माह के 14 अगस्त को थाना क्षेत्र के रैठी काटी रोड में गुदरी बाबा स्थान के पास से पुलिस ने दो आरोपी युवक सलखुआ थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र गुड्डू कुमार व चिड़ैया थाना क्षेत्र के कबीरा गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र पिक्कु कुमार को गिरफ्तार किया था.

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सहरसा
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…