
पुराना वार्ड तीन में जलजमाव की समस्या विकराल
नगर निगम के पुराने वार्ड 3 के कई मोहल्लों में नाला निर्माण नहीं होने से परेशानी है। इस बार पुराने वार्ड 3 नया वार्ड संख्या 11 बन गया है। हालांकि पुराने वार्ड की स्थिति जस की तस है। इस वार्ड की जनसंख्या व चौहद्दी मेंे कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व की 5646 आबादी की स्थिति यथावत है। पुराना वार्ड 3 अब नया वार्ड 11 अभी सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इस बार संभावना है कि आरक्षण में बदलाव हो। इस पंचवर्षीय वार्ड पार्षद सास की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में पुतोहू ने फिर से इस वार्ड पर अपनी दावेदारी कायम रखी। फरवरी 20 में हुए उपचुनाव में चार प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ा। इस बार संभावना है कि प्रत्याशियों की संख्या अधिक होगी। इस वार्ड के लोग जलजमाव, रौशनी, नल जल सहित कई तरह की समस्या से ग्रस्त है।