Home खेल जगत पहला टेस्ट / पहले दिन भारत का स्कोर 202/0, रोहित ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया; मयंक का अर्धशतक

पहला टेस्ट / पहले दिन भारत का स्कोर 202/0, रोहित ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया; मयंक का अर्धशतक

2 second read
Comments Off on पहला टेस्ट / पहले दिन भारत का स्कोर 202/0, रोहित ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया; मयंक का अर्धशतक
0
304
download 2 1

खेल डेस्क. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 202 रन बना लिए हैं। टेस्ट के पहले दिन बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली बार ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दिन का खेल खत्म होने तक रोहित 115 और मयंक 84 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश और खराब रोशनी के कारण चायकाल के बाद खेल नहीं हो सका।

भारतीय ओपनर्स ने 24 पारियों के बाद शतकीय साझेदारी की। पिछली बार अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में बेंगलुरु में शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय साझेदारी की थी। रोहित ने करियर का चौथा शतक लगाया।  रोहित ने 10 पारियों के बाद 100+ रन बनाए। उन्होंने पिछला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2017 में नागपुर के मैदान पर लगाया था। दूसरी ओर, मयंक ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

Source : Dainik Bhaskar

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

‘जबरन शराब पिलाई, नाचने को किया मजबूर’ पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैरेज में पूरी रात चला हैवानियत का खेल

पूर्णिया।बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर राज्य…