Home खेल जगत हॉकी / भारत को बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत मिली, स्पेन को 5-1 से हराया

हॉकी / भारत को बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत मिली, स्पेन को 5-1 से हराया

6 second read
Comments Off on हॉकी / भारत को बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत मिली, स्पेन को 5-1 से हराया
0
285
download 6

खेल डेस्क. भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया। टीम की यह स्पेन पर लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में टीम ने उसे 6-1 से हराया था। टीम ने बेल्जियम को भी एक मैच में हराया है। टीम को बेल्जियम से दो और मैच खेलने हैं।

मैच में स्पेन ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। आकाशदीप ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फिर एसवी सुनील ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। फिर रमनदीप ने एक, हरमनप्रीत ने दो गोल कर टीम को 5-1 की अजेय बढ़त दिलाई। अंतिम 5 मिनट में स्पेन को दो कॉर्नर मिले। पर टीम गोल नहीं कर सकी।

महिला टीम के लिए लालरिमसियामी का गोल
वहीं, महिला हॉकी टीम का इंग्लैंड दौरे पर दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। पहले हाफ में ब्रिटेन ने 1-0 की बढ़त ली। फिर भारत की लालरिमसियामी ने गोल कर स्कोर 1-1 किया। यही फाइनल स्कोर रहा। सीरीज का पहला मैच भारत ने 2-1 से जीता था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

‘जबरन शराब पिलाई, नाचने को किया मजबूर’ पूर्णिया में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, गैरेज में पूरी रात चला हैवानियत का खेल

पूर्णिया।बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर राज्य…