Home खास खबर जीत के बाद स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में गए भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इसे ‘अनमोल’ कहा

जीत के बाद स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में गए भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इसे ‘अनमोल’ कहा

0 second read
Comments Off on जीत के बाद स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में गए भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इसे ‘अनमोल’ कहा
0
197
download 10

जीत के बाद स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में गए भारतीय खिलाड़ी, क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इसे ‘अनमोल’ कहा

दुबई, छह नवंबर (भाषा) कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा समेत भारतीय क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के मैच स्कॉटलैंड पर आठ विकेट से जीत के बाद अपने अनुभव स्कॉटलैंड के क्रिकेटरों के साथ बांटे ।

कोहली और रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन भी स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों से उनके ड्रेसिंग रूम में बातचीत करते नजर आये ।

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने ट्वीट किया ,‘‘विराट कोहली और टीम के प्रति सम्मान जिन्होंने समय निकाला। अनमोल ।’’

भारत ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…