Home खेल जगत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले नयी जर्सी का अनावरण किया

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले नयी जर्सी का अनावरण किया

0 second read
Comments Off on दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले नयी जर्सी का अनावरण किया
0
145

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 से पहले नयी जर्सी का अनावरण किया

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये अपनी आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया ।

टीम द्वारा जारी बयान के अनुसार कुछ जर्सी दिल्ली के घरेलू मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर टीम के चुनिंदा प्रशंसकों को दी गई ।

इसके अलावा शहर के चुनिंदा बच्चों (डीसी कब्स) को भी जर्सी दी गई ।

दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा ,‘‘ आईपीएल का यह नया सत्र है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नयी जर्सी में देखने को बेताब हैं ।’’

दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है ।

आईपीएल 15 मुंबई के वानखेडे स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम , नवी मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…