Home खास खबर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बजरंग की हुई संगीता पहलवान

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बजरंग की हुई संगीता पहलवान

2 second read
Comments Off on अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बजरंग की हुई संगीता पहलवान
0
295

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बजरंग की हुई संगीता पहलवान

 

दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की छोटी बहन पहलवान संगीता फौगाट और पद्मश्री बजरंग पूनिया परिणय सूत्र में बंध गए। बुधवार देर रात चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में शादी सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देशों के कारण मेहमानों की संख्या सीमित रखी गई। शादी के बाद कुश्ती क्षेत्र के दोनों दिग्गज जीवन की अपनी नई पारी को लेकर काफी खुश दिखे। गांव खुड्डन के मूल निवासी एवं वर्तमान में सोनीपत में रहने वाले पहलवान बजरंग पूनिया केवल 31 बारातियों को साथ लेकर बुधवार रात संगीता की डोली अपने घर ले जाने के लिए पहुंचे। गांव बलाली में दोनों तरफ से कुल 50 लेकर 60 तक ही मेहमान बुलाए गए थे।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…