Home खेल जगत जून 2022 में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

जून 2022 में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

0 second read
Comments Off on जून 2022 में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत
0
196
2021 2image 11 52 403218485badminton rt

जून 2022 में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) भारत अगले साल जून में पहली योगासन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) योगासन के अभ्यास और विकास से फिटनेस, प्रतियोगिता, बेहतर स्वास्थ्य और प्रगति की मजबूत संस्कृति तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। एनवाईएसएफ को खेल मंत्रालय ने मान्यता प्राप्त है।

भुवनेश्वर में भारत की पहली राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में एनवाईएसएफ के अध्यक्ष उदित सेठ ने कहा, ‘‘भारत पहली योगासन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा और जून 2022 में दुनिया को भारत के पारंपरिक खेल की झलक दिखाएगा। ’’

खेल इंडिया युवा खेल 2021 में योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्ग में शामिल किया गया है।

भारत सरकार की मान्यता मिलने से एनवाईएसएफ सभी वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता का पात्र है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…