Home खेल जगत मीराबाई चानू के जीवन पर बनेगी फिल्म

मीराबाई चानू के जीवन पर बनेगी फिल्म

1 second read
Comments Off on मीराबाई चानू के जीवन पर बनेगी फिल्म
0
214
download 6 5

मीराबाई चानू के जीवन पर बनेगी फिल्म

इम्फाल, 31 जुलाई (भाषा) तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू के जीवन पर एक मणिपुरी फिल्म बनेगी।

इस संबंध में शनिवार को चानू की तरफ से और इम्फाल की सेउती फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बीच इम्फाल पूर्व जिले के नोंगपोक काकचिंग गांव स्थित उनके आवास पर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। निर्माण कंपनी के अध्यक्ष मनाओबी एम एम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म को अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी ‘डब’ किया जाएगा।

मनाओबी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम अब एक ऐसी लड़की की तलाश शुरू करेंगे जो मीराबाई चानू का किरदार अदा कर सकती हो। वह दिखने में भी कुछ-कुछ उनकी जैसी हो। इसके बाद उन्हें चानू की जीवनशैली के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। शूटिंग शुरू होने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा।’’

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…