Home खास खबर Padma Awards 2020: मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

Padma Awards 2020: मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

2 second read
Comments Off on Padma Awards 2020: मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान
0
366
IMG 20200126 075449

Padma Awards 2020: मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल के पद्म अवॉर्ड्स में स्पोर्ट्स के आठ बड़े नामों को खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें भारत की छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण वहीं ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा हुई।

वहीं बात करें पद्म श्री की तो छह खिलाड़ियों को पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। भारतीय क्रिकेटर जहीर खान, फुटबॉल खिलाड़ी बेमबेम देवी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम पी गणेश, ओलिंपिक मेडलिस्ट जीतू राय के अलावा भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

बता दें कि सिंधु ने पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वे इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहली भारतीय बनी थीं। हैदराबाद की 24 साल की शटलर सिंधु को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मैरी कॉम ने बीते साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था जो उनका विश्व चैम्पियनशिप में कुल आठवां पदक था। इस टूर्नामेंट में मैरीकॉम छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…