नेपाल प्रीमियर लीग में गरजा शिखर धवन का बल्ला, 4 चौके और 5 छक्के के दम पर खेली तूफानी पारी
Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने नेपाल प्रीमियर लीग में धूम मचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को 51 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली।
Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने नेपाल प्रीमियर लीग में धूम मचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को 51 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। धवन की यह पारी इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।



