Home खेल जगत चिंकी यादव को स्वर्ण, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते

चिंकी यादव को स्वर्ण, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते

0 second read
Comments Off on चिंकी यादव को स्वर्ण, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते
0
297

चिंकी यादव ने बुधवार को यहां अनुभवी राही सरनोबत के साथ मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये।

इससे भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। 23 साल की चिंकी ने समान 32 अंक के कारण हुए शूट-ऑफ में सरनोबत को पछाड़ दिया और भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या नौ कर दी।

उन्नीस साल की मनु ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 28 अंक से कांस्य पदक हासिल किया।

ये तीनों निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये पहले ही कोटा हासिल कर चुकी हैं।

चिंकी ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा जीता था। पहले 20 निशानों में वह 14 के स्कोर से आगे चल रही थी। उनके बाद मनु 13 अंक से दूसरे स्थान पर थीं।

फिर भोपाल की निशानेबाज ने 21 के स्कोर से बाकियों पर बढ़त बना ली जिसके बाद अनुभवी सरनोबत ने भी वापसी की।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

‘टिकट पॉकेट में रखे थे, कुर्ता कोई चोरी कर लिया’, नीतीश कुमार पर क्या बोले MLA गोपाल मंडल

‘टिकट पॉकेट में रखे थे, कुर्ता कोई चोरी कर लिया’, नीतीश कुमार पर क्या बोले MLA गोपाल मंडल …