Home खेल जगत यूएफा ने 2022 तक स्थगित की महिला यूरो चैम्पियनशिप, नई तारीख आई सामने

यूएफा ने 2022 तक स्थगित की महिला यूरो चैम्पियनशिप, नई तारीख आई सामने

2 second read
Comments Off on यूएफा ने 2022 तक स्थगित की महिला यूरो चैम्पियनशिप, नई तारीख आई सामने
0
713

महिला यूरोपियन चैम्पियनशिप 2021 को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि इसकी तारीखें टोक्यो ओलंपिक के साथ नहीं पड़ें। यूएफा की कार्यकारी समिति ने गुरूवार को कहा कि इंग्लैंड में 16 देशों के यह टूर्नामेंट को अब 2022 में छह से 31 जुलाई तक खेला जाएगा।

ऐसा करना लाजमी ही था क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पिछले महीने 2020 टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित कर दिया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला फुटबॉल के मैच अगले साल 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू होते।

महिला फुटबाल की यूएफा प्रमुख नादिने केसलर ने बयान में कहा कि ओलंपिक अब 2021 में आयोजित होंगे तो हमारा मानना है कि यूरो टूर्नामेंट का आयोजन 2022 में करना सभी के हित में होगा।

Source :- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खेल जगत
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…