टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ा ऐलान किया है।
Women’s Asian Champions Trophy: बिहार के राजगीर में हुए एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया है।
भारत की चीन पर यह रोमांचक जीत रही।
पहले और दूसरे क्वार्टर के 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी।
इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
जिसके बाद चीन के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके।
फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार की शाम 4:45 से राजगीर के हॉकी मैदान में शुरू हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया शामिल हुए।
इसके अलावा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।
फाइनल मैच में इंडिया महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन देखने के लिए हजारों दर्शक से स्टेडियम खचा खच भर गया और हर ओर तिरंगा झंडा लहराकर टीम इंडिया का लोगों ने हौसला बढ़ाया।
इस दौरान स्टेडियम में तिरंगा के अलावा भगवा झंडा भी लहराया गया और टीम इंडिया ने 1-0 से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
खेल मंत्री का बड़ा ऐलान भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 बिहार में होगा।
उन्होने इस शानदार ग्राउंड और आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी टीम ने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है।
भारतीय कप्तान ने राजगीर ग्राउंड के बारे मे कहा कि इस ग्राउंड पर खेलना काफी अच्छा रहा और यहां के दर्शकों का प्यार भी खूब मिला।
जबकि पूरे टूर्नामेंट ओवर ऑल प्लेयर का खिताब जितने वाली दीपिका ने कहा कि हमारी टीम ने काफी मेहनत की थी और हम अपनी रणनीति से मैच जितने मे सफल रहे।
आपको बता दें कि भारत ने तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Sports
टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात
Published: 21/11/2024, 06:37:20 pm•37 views•Seemanchal Live
टीम इंडिया की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री ने की बड़ी घोषणा, 2025 में बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपिंयस ट्रॉफी फाइनल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनशुख मांडविया ने बड़ा ऐलान किया है। Women’s Asian Champions Tr

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Sports
साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का जलवा, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

Sports
भारतीय लीग खेलने की सजा: पीटर सिडल पर लगा बैन, T20 ब्लास्ट से बाहर

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15054 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5639 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15054 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5639 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views


