Home सुपौल ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

1 second read
Comments Off on ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत
0
308

ठनका की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड 10 में शनिवार को ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठनका से तीन बकरियां भी मर गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गुलहसन (45) शुक्रवार की सुबह सात बजे अपने दरवाजे पर फूस की झोपड़ी में आराम कर रहा था। पास ही तीन बकरियां भी थी। इसी दौरान बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान ठनका गिरा। इसके चपेट में गुलहसन और तीनों बकरियां आ गई। इससे गुलहसन और तीनों बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना पाकर सीओ राजीव कुमार सिन्हा वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी महीदा खातून का रो-रो कर बुरा हाल था। महीदा को बच्चे की परवरिश की चिंता सता रही है। मृतक को तीन पुत्री और दो पुत्र है। सभी नाबालिग हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…