
विधिक जागरूकता शिविर में मिली कानूनी जानकारी
देश की आज़ादी के 75 वां अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के तत्वाधान में भरगामा प्रखंड अन्तर्गत सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के प्लस टू श्री दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नागरिकों के मौलिक अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता, नालसा स्कीम आदि के बारे में जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, एसिड अटैक, पीड़ित प्रतिकर, नि:शुल्क कानूनी सहायता, इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मिथिलेश कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य व उद्देश्य, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध कानून, सूचना का अधिकार आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों से नालसा एप्प गूगल- प्लै स्टोर से डाउनलोड कर नि:शुल्क विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों से आगामी 12 नवंबर 2022 को सिविल कोर्ट अररिया के परिसर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।