Home सुपौल शीतलहर: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

शीतलहर: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

1 second read
Comments Off on शीतलहर: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी
0
486
IMG 20191219 110638

शीतलहर: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी

मौसम का मिजाज बदलने से संपूर्ण जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। मंगलवार शाम से ही शुरू हुई हड्डी कंपा देने वाली ठंड बुधवार को भी जारी रही। सर्द हवा ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार की सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। शहर से लेकर गांव देहात तक लोग ठंड से बचने के लिए बुधवार को दिनभर लगे रहे और जरूरी काम से ही बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही तो दैनिक मजदूरों को काफी परेशानी हुई। ठंड से लोगों की सेहत भी बिगड़ने लगी है। इस मौसम में ब्लडप्रेशर की शिकायत बढ़ रही है। डॉ. रामचन्द्र मंडल का कहना है कि ठंड से खून की नालियों में सिकुड़न आ जाती है जिससे रक्तसंचार प्रभावित होने लगता है। ठंड से लोगों की सेहत भी बिगड़ने लगी है। इस मौसम में ब्लडप्रेशर की शिकायत बढ़ रही है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…