
देश बांटने की साजिश को नहीं होने देंगे सफल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा भी निकाला जो कांग्रेस कार्यालय से निकलकर डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तक गया। यहां कार्यकर्ताओं ने भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। साथ ही वर्त्तमान केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की। जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी। इसमें कई नेताओं ने जेल में सजा भी काटी। तब से आजतक कांग्रेस के कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं। मौके पर पूर्व विधायक विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश मिश्र, संजीव यादव, अबुल कैश, शत्रुध्न चौधरी, अभय तिवारी, पंकज मिश्र, मो. सगीर आलम, मनोज सिन्हा, ई. अमरदीप, श्याम भगत, रीना देवी, पुष्पा देवी, लालो देवी आदि मौजूद थी।
Source-HINDUSTAN