Home सुपौल दहेज के लोभी ससुराल वालों ने महिला सहित दो बच्चों को जिंदा जलाया।

दहेज के लोभी ससुराल वालों ने महिला सहित दो बच्चों को जिंदा जलाया।

10 second read
Comments Off on दहेज के लोभी ससुराल वालों ने महिला सहित दो बच्चों को जिंदा जलाया।
0
184
IMG 20220106 WA0000

 

दहेज के लोभी ससुराल वालों ने महिला सहित दो बच्चों को जिंदा जलाया।

 

मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के कुसहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नं0-04-में दहेज के लोभियों ने महिला सहित दो बच्चों को जिंदा जला देने की है।
इस मामले में त्रिवेणीगंज-SDPO, गणपति ठाकुर, से दुरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है।
जिसमें महिला के ससुराल वालों में चार नामजद किया गया है।
चारों नामजद आरोपी फरार है।
छापेमारी चल रही है।
जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शव को सुपौल सदर पोस्टमार्टम कर महिला के परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक महिला रंजना कुमारी, उम्र करीब-25-वर्ष पिता-महेंद्र यादव, त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत बभनगामा पंचायत के मलहनमा वार्ड नं0-12- की रहने वाली है।
जिसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कुसहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नं0-04-में आशीष कुमार, पिता-आनंदी यादव, से हुआ था।
जिसमें तीन वर्ष का एक लड़का था।
साथ हीं महिला आठ माह की गर्भवती भी थी।
महिला के ससुराल वालों ने दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित कर रहा था।
जिसमें मृतक महिला के परिवार वालों के द्वारा कूछ रुपया दिया भी गया था।
लेकिन दहेज के लोभी पति, ननद, सास, ने मिलकर तीन साल का बच्चा सहित महिला एवं उसके गर्व में पल -08-महीने के बच्चे को भी आग लगा कर जिंदा जला दिया।
वहीं मृतक परिवार वालों के द्वारा थाना में आवेदन देकर कानून से न्याय की गुहार लगाई है।
जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने तथा सजा दिलाने की मांग कर रहा है।
अब देखना लाजमी होगा की कानून से लगाया गया न्याय की गुहार में कब तक न्याय मिल पाता है।
या फिर ऐसे हीं आरोपी कानून को ठेंगा दिखाते रहेगा।
मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

बाईट:-मृतक के परिजन।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…