Home सुपौल खेतों में किसान नहीं जलाएं पलारी

खेतों में किसान नहीं जलाएं पलारी

2 second read
Comments Off on खेतों में किसान नहीं जलाएं पलारी
0
307
SEEMANCHAL NEWS 1

खेतों में किसान नहीं जलाएं पलारी

ई किसान भवन में शुक्रवार को रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राम प्रवेश यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष नथुनी मंडल, मुखिया रविन्द्र कामत, पंसस जनक लाल साह, बीएओ महेंद्र प्रसाद साह ने किया।

डीएओ प्रवीण कुमार ने कहा कि किसान नहीं होते तो देश में हमारी पहचान नहीं होती। किसानों से ही हमारी पहचान बढ़ी है। कहा कि रबी योजना का सिस्टम बदल गया है। अनुदानित दर पर किसानों को गेहूं बीज, मसूर, मक्का आदि का बीज दिया जाएगा जो उन्नत किस्म का है। इससे अच्छी पैदावार होगी।

कहा कि खेतों में पलारी जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती है और धीरे-धीरे उपज कम होने लगता है। इसके अलावा किसानो द्वारा रसायनिक खाद का उपयोग किया जाता है जो खेत की शक्तियों को समाप्त कर देता है। कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते भी राज्य में आपदाजनक स्थिति से मुकाबले की दिशा में काम करने की जरूरत है।

कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने वाले और कराने वाले किसान सलाहकार सहित कर्मचारियों को बेहतर उपज कराने पर पुरस्कृत किया जाएगा।

मौके पर आत्मा के निदेशक राजन बालन, कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार, प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, राजीव रंजन, विवेकानंद, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, रामनारायण मंडल, नारायण मंडल, प्रमोद साह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…