Home सुपौल सीएए मानवता व इंसानियत का कानून: मंत्री

सीएए मानवता व इंसानियत का कानून: मंत्री

1 second read
Comments Off on सीएए मानवता व इंसानियत का कानून: मंत्री
0
185
IMG 20191225 122113

सीएए मानवता व इंसानियत का कानून: मंत्री

नागरिकता संशोधन विधेयक मानवता और इंसानियत का कानून है। कांग्रेस और राजद द्वारा अफवाह फैला कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। यह बातें पीएचईडी मंत्री विनोदानंद झा ने मंगलवार को कोसी आईबी में भाजपा कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को 1528 से ही रोक कर रखा गया था। इसमें सफलता मिली है। तीन-चार महीने में राम मंदिर बनाया जाएगा। कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद मुस्लिम समुदाय के ही 40 हजार सदस्यों को पुलिस में बहाल किया गया है। 1947 में देश को धर्म के आधार पर बांटा गया था। इसमें 10 लाख लोगों की हत्या हुई थी और भारत के टुकड़े हो गए। विश्व में 56 मुस्लिम देश है लेकिन कहीं भी हिंदुओं को नागरिकता नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी शरणार्थी नहीं है जिसे भगाया जाएगा। 31 दिसंबर 2014 से पहले जो भी भारत में रह रहे हैं, वह भारत के नागरिक होंगें। मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल ही लागू हुआ है और एनआरसी लागू नहीं होने के बावजूद भी विरोधियों द्वारा एनआरसी को भी मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पोस्टकार्ड पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद लिखकर भेजने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन बिल के संबंध में आम लोगों के बीच जाकर जानकारी देकर लोगों के भ्रम हटाने की बात कही। नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, विजय शंकर चौधरी, पूर्व सांसद विश्व मोहन मंडल ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। मौके पर मनोज कुमार सिंह, सुमन चंद, रंजीत मिश्रा, सुशील मोदी, सचिन माधौगड़िया, जयप्रकाश यादव, प्रो. बैद्यनाथ भगत, प्रदीप सिंह, मनोज पाठक आदि मौजूद थे।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…