Home सुपौल लॉक डाउन में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को मिल रहा रोजगार

लॉक डाउन में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को मिल रहा रोजगार

1 second read
Comments Off on लॉक डाउन में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को मिल रहा रोजगार
0
377
IMG 20200529 WA0036 1

समाहरणालय, मधुबनी
(जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-153/29.05.2020

लॉक डाउन में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को मिल रहा रोजगार  ..                                              मधुबनी: देशव्यापी लाॅकडाउन में पलायन के बाद परिवार की जीविका चलाने के लिए मनरेगा योजना के तहत अकुशल मजदूरों के जीविकोपार्जन के लिए रोजगार का सृजन किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में 771341 मानव दिवस सृजित कर अकुशल मजदूरों को वित्तीय राहत दी जा रही है। अब तक 39853 परिवारों के 41768 मजदूरों के अकुशल रोजगार प्रदान किया गया है। जिले में स्थित क्वारंटाइन केन्द्रों पर प्रवासी मजदूरों को नये जाॅब कार्ड दिए जा रहे है। बेनीपट्टी प्रखंड के पंचायत में सरस्वती पोखरा का उड़ाही एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बेनीपट्टी करहरा में डोरा नदी में चेक डैम का भी निर्माण कार्य मनरेगा के द्वारा किया जा रहा है। जिससे सैकड़ों किसानों को पटवन करने में सुविधा होगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका! बछेड़वा पहाड़ से हथियार और कारतूस बरामद

गया में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। गया जिल…