Home सुपौल सुपौल:- तिलयुगा नदी में नाव पलटी, एक महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

सुपौल:- तिलयुगा नदी में नाव पलटी, एक महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

0 second read
Comments Off on सुपौल:- तिलयुगा नदी में नाव पलटी, एक महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
0
353
seemanchal

सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के बेलहा गांव के समीप तिलयुगा नदी में एक नाव पलट गई, ये घटना शनिवार की देर शाम की है।बताया जाता है कि नाव में करीब 25 लोग सवार थे। ग्रामीणों के द्वारा 24 लोगो को तो बचा लिया गया।लेकिन एक महिला लापता रही। जिसकी देर रात तक खोजबीन चला लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

इधर आज सुबह जैसे ही उक्त महिला की खोजबीन शुरू की गई तो लापता महिला की शव नदी में बरामद हुआ है। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने निर्मली-मरौना सड़क पर महिला के शव को रखकर रख सड़क जाम कर हंगामा किया ।आक्रोशित लोग बलहा के समीप तिलयुगा नदी पर पुल और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृत महिला सरोजा बेला पंचायत स्थित बेलहा वार्ड नं 6 की सांझा देवी बताई गई है। मालूम हो कि बेलहा गांव के लोग अपनी खेती बारी व मवेशी चारा के लिए तिलयुगा नदी को हर दिन नाव से पार करते हैं। इसी कड़ी में कल घर लौट रहे नाव पर सवार करीब 25 लो नाव पलटने से नदी में डूब गए। गनीमत थी कि 24 लोगो को बचा लिया गया लेकिन एक महिला की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नाव में अधिकांश महिला व बच्चे सवार थे। जिसमे एक महिला बच्चे को बचाने के क्रम में डूब गई।
बाइट –ग्रामीण।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…