Home अररिया छठ से पहले थम जाएगा बिहार में डेंगू का कहर? आज से 4 विभागों के 15 हजार कर्मी संभालेंगे मोर्चा।

छठ से पहले थम जाएगा बिहार में डेंगू का कहर? आज से 4 विभागों के 15 हजार कर्मी संभालेंगे मोर्चा।

1 second read
Comments Off on छठ से पहले थम जाएगा बिहार में डेंगू का कहर? आज से 4 विभागों के 15 हजार कर्मी संभालेंगे मोर्चा।
0
98
dengue home remedy 1537279756

छठ से पहले थम जाएगा बिहार में डेंगू का कहर? आज से 4 विभागों के 15 हजार कर्मी संभालेंगे मोर्चा।

 

बिहार में डेंगू के मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए चार विभागों के 15 हजार कर्मी दवा छिड़काव का मोर्चा संभालेंगे। ये कर्मी मच्छर व उनके लार्वा को पनपने से रोकने के लिए डेंगूरोधी दवा मालाथियोन का छिड़काव करेंगे।

 

मुख्य सचिव, बिहार आमिर सुबहानी के निर्देश के बाद विभिन्न विभागों ने समन्वय बनाकर डेंगू से मुकाबला करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। नगर विकास विभाग विभिन्न विभागों की सहायता से डेंगू मच्छर के खात्मे की दिशा में जल्द कार्रवाई शुरू करेगा। सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक सप्ताह तक युद्धस्तर पर डेंगूरोधी दवा के छिड़काव का अभियान चलाया जाएगा। इससे डेंगू मच्छर के पनपने पर रोक लगेगी। चार जिलों पटना, गया, वैशाली व नालंदा में विशेष रूप से डेंगू नियंत्रण को लेकर कार्रवाई की जाएगी। डेंगू पीड़ितों की जांच व इलाज को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही, प्लेटलेटस की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए अस्पतालवार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नाम व मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति परिसर में डेंगू नियंत्रण को लेकर 104 कॉल सेंटर लगातार 24 घंटे काम कर रहा है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति एम्बुलेंस, जांच, इलाज संबंधी वहां से सहायता प्राप्त कर सकता है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…