Home सुपौल राघोपुर में रॉड से पीटकर युवक की हत्या

राघोपुर में रॉड से पीटकर युवक की हत्या

2 second read
Comments Off on राघोपुर में रॉड से पीटकर युवक की हत्या
0
187
04BGP 4DECSUP5 1575485835 1575485835

राघोपुर में रॉड से पीटकर युवक की हत्या

फोन आने के बाद घर से निकले एक युवक की बदमाशों ने रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। घटना 1 दिसम्बर की है। मृतक का शव घर आने के बाद पुलिस और अन्य लोगों को जानकारी हुई। राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी निवासी सत्य नारायण यादव के पुत्र भवेश यादव (22) को रविवार की शाम पांच बजे किसी ने फोन कर गणपतगंज बाजार बुलाया। भवेश साइकिल से गणपतगंज के लिए निकल गया। रास्ते में ही बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर बगीचे में घायल अवस्था में फेंक दिया। भवेश को कराहते सुन कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और तब परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजन उसे पहले गणपतगंज के निजी क्लीनिक और फिर रेफरल अस्पताल ले गए। रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पटना में मंगलवार को इलाज के क्रम में भवेश की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक के कॉल डिटेल को खंगाल रही है।

Source- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…