Home सुपौल छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

0 second read
Comments Off on छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक
0
629

छातापुर में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति और दहेज उन्मूलन विषय पर सामाजिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर शनिवार को स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल लोगों को जागरूक किया। प्रभातफेरी का नेतृत्व सीआरसी डॉ. श्याम सुंदर शर्मा और गुंजन भगत कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार प्रभातफेरी के साथ चल रहे थे। प्रभातफेरी मिडिल स्कूल से निकलकर एसएच 91 से मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए सुरपत सिंह प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में पहुंची। यहां से पुन: वापस होकर मिडिल स्कूल में प्रभातफेरी का समापन किया गया। प्रभातफेरी में शामिल बच्चे स्वस्थ रहना है तो पौधे लगाएं, पानी है हरियाली है जीवन में खुशहाली है, 19 जनवरी को मानव शृंखला की तैयारी है, दहेज लेना और देना पाप है, हरियाली है तो जीवन है, जल संरक्षण हो अभियान आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। बाद में मिडिल स्कूल में जल जीवन हरियाली को लेकर छातापुर और लालगंज संकुल के स्कूल सहित कई गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, चित्रांकन, मेंहदी और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बीईओ राम नारायण मेहता, मंटू कुमार भगत, सुभाष कुमार यादव, अमोद यादव, संजीव मुखिया, रमण भगत, गुड्डू कुमार, शशि साह, सुरेंद्र जैन, पीयूष पिंकू, गौतम मनोहर, अशोक कुमार, अमित ठाकुर, रामवृक्ष बेनीपुरी, पवन कुमार, पप्पू मेहता, अबुजर गफ्फर आदि थे।छातापुर में शनिवार को निकली प्रभातफेरी में शामिल स्कूली बच्चे।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…