Home सुपौल एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

2 second read
Comments Off on एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
0
317
muder

सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत गद्दी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटनास्थल का मुआयना कर रहा है ।मृतकों की शिनाख्त मिश्रीलाल साह (50), उनकी पत्नी (44) , दो बेटियों और नौ वर्ष के एक पुत्र के रूप में की गई है।

 

क्षेत्र में चर्चा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण मिश्रीलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि मिश्रीलाल कोयला बेचकर जीवकोपार्जन करते थे और उनकी बड़ी लड़की ने करीब ढाई साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद परिवार गांव के लोगों से और रिश्तेदारों से अलग-थलग रहने लगा था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…