Home सुपौल Supaul:- श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Supaul:- श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

0 second read
Comments Off on Supaul:- श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
0
109

श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर गांधी पार्क में चल रहे श्रीराम कथा में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या से आई बाल विदुषी देवी सुनैना कृष्णा ने श्री राम-सीता विवाह का कथा सुनाया। कहा कि महाराज जनक जी ने धनुष तोड़ने की प्रतिज्ञा इसलिए ली थी क्योंकि वह रोज धनुष की पूजा करते थे और एक दिन सीता मां से बोलते हैं कि गाय के गोबर से धनुष के आसपास रोज लेपन कर दिया करें। माता सीता जी हर दिन धनुष के आसपास गाय के गोबर से लेपन करती है। एक बार माता सीता ने सोचा कि धनुष के नीचे भी लेपन कर दे तो वह एक हाथ से धनुष उठाती है और उसे दूसरी जगह रखकर दूसरे हाथ से लेपन करती है।

कुछ देर बाद जनक जी आते हैं और यह दृश्य देखकर अचंभित हुए। उन्होंने सीता मैया से पूछा कि यह धनुष किसने उठाया है तो सीता माता ने बताया कि पिताजी हम धनुष के नीचे लेप लगाने के लिए उसको उठाकर अलग जगह रखे हैं। यह बात सुनकर जनक जी झेप गए। मन ही मन आनंदित जनक जी ने कहा कि माता जगदंबा का अवतार हो चुका है और हमें अब उसके पति के पास उनको सौंप देना चाहिए। सुनैना देवी ने कहा कि महाराज जनक जी सोचते हैं कि भगवान को कैसे ढूंढे। उन्होंने प्रण किया है कि जो धनुष तोड़ेगा वही सीता जी से नाता जोड़ेगा। वह इसलिए कि भगवान के अलावा कोई और दूसरा कोई धनुष नहीं तोड़ पाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…