Home सुपौल Supaul:- सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूबीं

Supaul:- सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूबीं

0 second read
Comments Off on Supaul:- सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूबीं
0
69
5SEPSUP181092508 1662393637 1662393637

सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूबीं

नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से मरौना प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली बिहुल, तिलयुगा, बलान और कोसी नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी फैलने से प्रखंड के निचले इलाके के खेतों में लगी धान की फसल पानी डूबकर बर्बाद हो गई। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। ललमिनिया, नरही, इटहरी, लालपुर, महेशपुर, गम्हरिया, बेलही और मौआही गांव में बाढ़ का पानी खेतों में फैल गया है। यह स्थिति बीते एक सप्ताह से है। किसान सह पूर्व सरपंच नारायण मंडल, मुखिया अनिल आंनद, ललन कुमार, राकेश कुमार, अनिल मंडल, अभिषेक शर्मा, हरि शर्मा , मदन कुमार, मिश्री लाल शर्मा, रामचरित्र शर्मा, सिंहेश्वर राम और राम नारायण राय आदि कहते है कि सुखाड़ के कारण पंपसेट और मोटर से सिंचाई कर ना सिर्फ धान रोपाई किये बल्कि तीन बार पटवन भी किया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…