Home सुपौल Supaul:- महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम

Supaul:- महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम

0 second read
Comments Off on Supaul:- महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम
0
114
23OCTSUP62122838 1666551774 1666551774

महिला से युवकों ने की मारपीट, विरोध में जाम

थाना क्षेत्र के संस्कृत निर्मली चौक पर शनिवार की रात कुछ युवकों ने एक बाइक पर सवार दो महिला और बाइक चालक की पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने रविवार को संस्कृत निर्मली चौक को जाम कर दिया और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

करजाईन थाना क्षेत्र के वायसी वार्ड 11 निवासी देवू पासवान रविवार की रात दस बजे अपनी मामी गुजिया देवी और बहन तारा देवी को बाइक से इलाज कराने फारबिसगंज ले जा रहा था। इसी क्रम में संस्कृत निर्मली चौक पर एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक देबू पासवान के बाइक के सामने आ गए। इस पर देबू ने दोनों युवकों को ठीक से बाइक चलाने को कहा। इसी बात पर बाइक पर पीछे बैठा एक युवक देबू से उलझ गया। इस दौरान युवक ने फोन कर अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी युवक देबू पासवान, गुजिया देवी और तारा देवी के साथ मारपीट करने लगे।

आसपास के लोगों ने जब महिला के साथ मारपीट होते देखा तो युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन सभी युवक मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों युवक निर्मली निवासी नितेश कुमार मेहता और प्रीतम कुमार मेहता है। दोनों युवक बदमाश प्रवृति के हैं।

उधर, बाद में थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा कर शांत किया और दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने लगभग एक घंटे बाद सड़क जाम हटाया। थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…