तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार जम्मू, चार जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को अपहरण और दुष्कर्म के तीन साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोडा जिले के डेस्सा निवासी आरोपी शाहनवाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 343 (अवैध …



