गुलाबबाग में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर छापेमारी नगर निगम के अधिकारियों ने गुप्त सुचना के आधार पर गुलाबबाग में दुकानों में छापेमारी कर 18 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया। इसके साथ ही 7800 सौ रुपए जुर्माने की वसूल की गई। प्रतिबंधित पॉलीथिन छापेमारी की सूचना गुलाबबाग में आग की तरह फैल गई। कई दूकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। …



