चंबल की गोद में पहुंचे 1225 नन्हें घड़ियाल आगरा, चार जून (भाषा) एशिया की सबसे बड़े घड़ियाल विहार (सेंक्च्युरी) के कुनबे में बृहस्पतिवार को अंडे से निकले 1225 नन्हें घड़ियाल शामिल हो गये। ‘मदर काल’ (अंडों से आने वाली सरसराहट की अवाज) पर पहुंची मादा घड़ियाल ने बालू हटाई तो अंडों से बाहर निकले बच्चों ने चंबल का रुख किया। …