शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। रॉय की कानूनी लड़ाई ने सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलाया था। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोट्टयम स्थित अपने आवास में सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली। …



