हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस ने मंगलवार को कुंभ हेल्पलाइन नंबर 1902 की शुरूआत की जिसके माध्यम से देश-प्रदेश के लोग कुंभ मेला व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियां एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे। कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने संवाददाताओं को बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से श्रद्धालुओं को रुट प्लान, डाइवर्जन, पार्किंग, निकटवर्ती घाटों, पंजीकरण प्रक्रिया, कोविड-19 …



