तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज भवानी देवी (तमिलनाडु) ने 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में महिला सब्रे व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब जीता और इस तरह से नौवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। तमिलनाडु की भवानी ने शनिवार को फाइनल में केरल की जोसना जोसफ को 15-7 से हराकर खिताब हासिल किया। उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल …



