गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस्तीफा दिया अहमदाबाद, 11 सितंबर (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं। रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में …



