Home टेक्नोलॉजी OnePlus 15 का पहला लुक सामने: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 165Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

OnePlus 15 का पहला लुक सामने: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 165Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

24 second read
Comments Off on OnePlus 15 का पहला लुक सामने: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 165Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
0
6

हैदराबाद: वनप्लस ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 की पहली झलक पेश कर दी है। कंपनी ने Snapdragon Summit Global Highlights Meet के दौरान फोन के डिजाइन का खुलासा किया और इसके कुछ अहम फीचर्स कंफर्म किए।

 Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

 

OnePlus 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। यह चिप 3nm टेक्नोलॉजी पर बनी है और कंपनी का दावा है कि इसमें परफॉर्मेंस में 23% और पावर एफिशिएंसी में 20% तक सुधार है।

इसके साथ OnePlus 15 दुनिया के शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा जो इस नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे। इसमें Xiaomi 17, Honor Magic 8 और Realme GT 8 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन्स भी शामिल हैं।

 डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 15 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13s से मिलता-जुलता है। फोन के बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस किया गया है। हालांकि, अभी कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है।

सबसे बड़ा अपग्रेड डिस्प्ले में देखने को मिलेगा। OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा।

 सॉफ्टवेयर और लॉन्च डेट

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus 15 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, 26 सितंबर को चीन में होने वाले OnePlus Gaming Conference में कंपनी इस फोन के बारे में और डिटेल्स शेयर कर सकती है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In टेक्नोलॉजी
Comments are closed.

Check Also

BITSA और BEASA का संयुक्त ऐलान: 4 अक्टूबर से बिहार में IT असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट करेंगे हड़ताल

अररिया, बिहार।Bihar IT Service Association (BITSA) और Bihar Executive Assistant Service As…