
Samsung Galaxy M31 यूजर्स को आई बड़ी परेशानी, अपडेट के बाद फोन ने काम करना किया बंद
Samsung Galaxy M31 को अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ एक अपडेट उपलब्ध कराया गया था। इसमें कई सिक्योरिटी फिक्सेज भी दिए गए थे। लेकिन यह अपडेट यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि नया अपडेट इंस्टॉल करने पर Galaxy M31 ने काम करना बंद दिया। फोन में कुछ नहीं किया जा रहा है। केवल एक नीली स्क्रीन दिखाई दे रही है। वहीं, Samsung Galaxy A70 यूजर्स को एंड्रॉइड आधारित One UI 2.0 अपडेट दिया गया था। इन यूजर्स को भी यही परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ट्विटर पर यूजर्स के मुताबिक, Samsung Galaxy M31 में लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करने के बाद उनका फोन चलना बंद हो गया। फोन इंस्टॉलेशन प्रोसेस पर ही रुक गया। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Samsung Community forums पर भी इस बात की शिकायत की है। यहां पर यूजर्स ने बताया है कि फोन को सही करने के लिए वो लोग फैक्ट्री रिस्टोर भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने दावा किया है कि किसी थर्ड-पार्टी सोर्स के जरिए पुराना फर्मवेयर डाउनलोड कर उन्होंने इस परेशानी से छुटकारा पाया है।
Samsung Galaxy A70 की बात करें तो इन यूजर्स को एंड्रॉइड आधारित One UI 2.0 अपडेट करने के बाद इसी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन यूजर्स को हार्डवेयर मिसमैच के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। इस बात की जानकारी SamMobile की एक रिपोर्ट मिली है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy M31 और Galaxy A70 के लिए इस परेशानी को दूर करने के लिए एक अपडेट रोलआउट कर सकता है।
हालांकि, जिन यूजर्स का फोन ओपन ही नहीं हो रहा है उनके पास सर्विस सेंटर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है और जैसा कि हम सभी जानते हैं लॉकडाउन के चलते सभी सर्विस सेंटर्स फिलहाल बंद हैं। देखा जाए तो कंपनी के पास यूजर का फोन रिमोटली एक्सेस करने का विकल्प है लेकिन कंपनी ऐसा करेगा या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
Source – JAGRAN