Home खास खबर Xiaomi 5 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी शानदार मोबाइल Mi 10i

Xiaomi 5 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी शानदार मोबाइल Mi 10i

27 second read
Comments Off on Xiaomi 5 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी शानदार मोबाइल Mi 10i
0
280

Xiaomi 5 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी शानदार मोबाइल Mi 10i

 

भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) साल 2021 की शुरुआत शानदार तरीके से करने वाली है और कंपनी भारत में अपनी पॉप्युलर Mi 10 सीरीज का एक धांसू मोबाइल लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Mi 10i है। एमआई 10आई की झलक दिखलाते हुए कंपनी ने संकेत दिए हैं कि यह एक तरह से चीन में लॉन्च Redmi Note 9 Pro 5G और दुनियाभर में लॉन्च Mi 10T Lite का रिब्रैंडेड वर्जन है, जिसे भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।

Mi 10 सीरीज का नया फोन
बीते दिनों चीन में शाओमी के ब्रैंड रेडमी ने अपना सबसे सस्ता 5जी फोन Redmi Note 9 Pro 5G लॉन्च किया था, जिसके बाद से कयास लग रहे थे कि भारत में इस धांसू फोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। अब Mi 10i को लेकर कयास लग रहे हैं कि कंपनी इस 5जी फोन को बेहद किफायती दाम में भारत में लॉन्च कर सकती है। एआई 10 सीरीज का अपकमिंग मोबाइल Mi 10i भारत में इस सीरीज के मौजूदा फोन Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite, Mi 10 Ultra और Mi 10 Lite Zoom Edition के साथ बिकेगी। बीते दिनों गीकबेंच वेबसाइट पर Mi 10i को मॉडल नंबर M2007J17I के साथ देखा गया था।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां क्या समझेगी दर्द, चिराग बिना पूंछ के हनुमान’, RJD नेता के फिर बिगड़े बोल; देखें वीडियो

दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां क्या समझेगी दर्द, चिराग बिना पूंछ के हनुमान’, RJD नेता के फिर…