Home खास खबर अरुण जेटली के निधन पर TV एक्ट्रेस भावुक, लिखा- आपका जाना हमारे लिए बड़ा धक्का

अरुण जेटली के निधन पर TV एक्ट्रेस भावुक, लिखा- आपका जाना हमारे लिए बड़ा धक्का

0 second read
Comments Off on अरुण जेटली के निधन पर TV एक्ट्रेस भावुक, लिखा- आपका जाना हमारे लिए बड़ा धक्का
0
339
arun

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा का पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से खास रिश्ता था. जेटली को रिद्धि, फूफा कहकर बुलाती थीं. वे उनकी बुआ के पति थे. 24 अगस्त 2019 को लंबी बीमारी के बाद अरुण जेटली का निधन हो गया. अपने फूफा के निधन से दुखी रिद्धि डोगरा ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

रिद्धि ने लिखा- ”तुम्हारा काम कैसे चल रहा है बेटा? इन दिनों तुम्हारी इंडस्ट्री में क्या नया है? आप (अरुण जेटली) हमेशा मुझसे ये पूछते थे. उनका जाना देश को बड़ी क्षति है, लेकिन उनका चले जाना हमारे परिवार के लिए बड़ा धक्का है. जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. मैं उनके और बुआ के आसपास पली बढ़ी हूं. जब वे वकील थे तब अनगिनत बार सोनाली और रुहान के साथ उनके ऑफिस में खेला है.”

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार में घने कोहरे का असर, रेल परिचालन प्रभावित; यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

कटिहार:सीमांचल क्षेत्र के प्रमुख रेल जंक्शन कटिहार में इन दिनों घने कोहरे का असर देखने को …